यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र जैविक खेती के लिए देशी गाय का गोबर व गोमूत्र अमृत के समान है इसके प्रयोग से तैयार होने वाले जीवामृत, बीजामृत व संजीवक का प्रयोग करके माटी की बिगड़ती सेहत को सुधारा जा सकता है ऐसे में किसान जैविक खेती को अपनाकर बिषमुक्त खाद्यान्न उत्पादन करें। उक्त सलाह नमामि गंगे योजना प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने शुक्रवार को क्षेत्र के भगवानपुर व भंदहां खुर्द में कृषि विभाग व ईश एग्रीटेक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को दी। उन्होंने किसानों को जैविक उत्पादों की मार्केटिंग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मास्टर ट्रेनर बिजेंद्र कुमार जंगा ने किसानों से जैविक खेती कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि जैविक खेती से ही मिट्टी की बिगड़ती सेहत को सुधारा जा सकता है। जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में नमामि गंगे योजनान्तर्गत चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भगवानपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव एवं भंदहां खुर्द के ग्राम प्रधान साधो राम यादव ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की। इस दौरान जगदीश सिंह, मनोज कुमार, जयनाथ दुबे, रणविजय, अवधेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। लईक आफताब रिपोर्टिंग इंचार्ज चौबेपुर 151166686
