EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अश्विन ने काउंटी क्रिकेट को दिया शानदार प्रदर्शन का श्रेय
  • 151045428 - SHRUTI DUBEY 0 0
    02 Aug 2018 20:49 PM



अश्विन की फिरकी के जाल में एक के बाद एक धाकड़ बल्लेबाज़ फंसते चले गए. अश्विन ने कल के अपने स्पेल में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने 25 ओवरों में 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण से खास बातचीत करते हुए बताया कि कैसे वो कल इंग्लिश बल्लेबाज़ों को मुश्किल में फंसाने में कामयाब हुए. अश्विन ने कहा, जब मैं पिछले साल यहां काउंटी के लिए आया तो उस दौरान एक चीज़ जो मैंने महसूस की वो ये था कि इन पिचों पर किस रफ्तार से गेंदबाज़ी करनी है. टेस्ट के पहले दिन विकेट बहुत ज्यादा धीमी होती है. बाउंस ज़रूर मिलता है लेकिन रफ्तार बहुत धीमी रहती है जिससे बल्लेबाज़ खेलने के लिए ज्यादा समय मिलता है.इसके साथ ही अश्विन ने अपने एक्शन पर बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड में सीखी इन चीज़ों के बाद मैंने 12-18 महीने बहुत मेहनत की, मैंने क्लब क्रिकेट खेला और अपने ऐक्शन को साधारण करने का प्रयास किया. साथ ही हवा में गेंद से मदद लेने की कोशिश की जिसका फायदा मुझे मिला


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना