EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार चुन्नीलाल गुप्ता को गॉड ऑफ़ ऑनर की दी गई अंतिम सलामी
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 0 0
    14 Sep 2023 15:45 PM



 बलिया: सिकन्दरपुर कस्बा निवासी लोकतन्त्र सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार चुन्नीलाल गुप्त का अंतिम संस्कार ससम्मान के साथ किया गया। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार, नेता व नगर के लोग उपस्थित रहे। लम्बी बीमारी के बाद वरिष्ठ पत्रकार व लोकतंत्र रक्षक सेनानी चुन्नीलाल गुप्ता का निधन मंगलवार को हो गया था। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों सहित क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व पत्रकारों ने उनके नगर के मोहल्ला भिखपुरा स्थित आवास पर पहुंच कर शोक सम्वेदना व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के किनारे कठौड़ा घाट पर गार्ड आफ ऑनर की सलामी के साथ किया गया। इस दौरान सिकन्दरपुर उपजिलाधिकारी रवि कुमार, सीओ भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, विजय जयसवाल, अरविंद राय, अशोक यादव, आशुतोष गुप्ता, पारस राय, आदि लोग मौजूद रहे।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना