बांदा तपते बुंदेलखंड में अब चढ़ेगा सियासी पारा सासाराम उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका जम्मू गर्मी करने लगी हाल बेहाल, वैष्णो देवी पर तपने लगे पहाड़; कश्मीर में भी पारा हाई जबलपुर पहले मंदिर में टेका माथा फिर घर में बम फेंककर की गोलीबारी, देहरादून तीन कानून में हो रहे बड़े बदलाव, ढांचा तैयार करने में जुटी पुलिस; 20 करोड़ रुपये का बजट जारी रांची फेसबुक पर रघुवर दास की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, पोस्‍ट के जरिए रोजगार का दिया प्रलोभन गाजीपुर अफजाल अंसारी के साथ बेटी नुसरत ने भी खरीदा पर्चा, कोर्ट तय करेगा कौन लड़ेगा चुनाव नई दिल्ली BSP से सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया, मायावती के लिए लिखा भावुक पोस्ट
EPaper SignIn
बांदा - तपते बुंदेलखंड में अब चढ़ेगा सियासी पारा     सासाराम - उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका     जम्मू - गर्मी करने लगी हाल बेहाल, वैष्णो देवी पर तपने लगे पहाड़; कश्मीर में भी पारा हाई     जबलपुर - पहले मंदिर में टेका माथा फिर घर में बम फेंककर की गोलीबारी,     देहरादून - तीन कानून में हो रहे बड़े बदलाव, ढांचा तैयार करने में जुटी पुलिस; 20 करोड़ रुपये का बजट जारी     रांची - फेसबुक पर रघुवर दास की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, पोस्‍ट के जरिए रोजगार का दिया प्रलोभन     गाजीपुर - अफजाल अंसारी के साथ बेटी नुसरत ने भी खरीदा पर्चा, कोर्ट तय करेगा कौन लड़ेगा चुनाव     नई दिल्ली - BSP से सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया, मायावती के लिए लिखा भावुक पोस्ट    

मोबाइल खेल छोड़कर अन्य खेल बच्चों की मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देते हैं
  • 151044786 - JABIR ALI 0

यूपी हापुड़। जनता इंटर कॉलेज गोहरा आलमगीरपुर में चतुर्थ बाल सभा का सफल आयोजन हुआ जिसमें बाल सभा अध्यक्ष शिवा ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा सभी पदाधिकारियों के कार्य एवं दायित्व की जानकारी दी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित बालसभा में पंचायती राज के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने बाल सभा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और खेल के माध्यम से महत्व पर चर्चा की। बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने हेतु जनता इंटर कॉलेज गोहरा अलमगीरपुर विकासखंड सिंभावली में चतुर्थ बालसभा का आयोजन खेल दिवस 29 अगस्त 2023 पर प्रातः 10 बजे से हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव नितिन कुमार, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार, संदर्भ कर्ता के रूप में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित एवं युवा स्टार हरकीरत सिंह तथा वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर राज्य प्रशिक्षक पंचायती राज ने अपने विचार रखें।

इस अवसर पर खेल के महत्व पर चर्चा करते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने कहा कि पढ़ोगे खेलोगे बनोगे लाजवाब। उन्होंने कहा खेलने से दिमाग का विकास होता है। खेलने से बच्चों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित करने में मदद मिलती है। मोबाइल के खेल छोड़कर अन्य खेल बच्चों की मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देते है और मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन करते है। बच्चों को अवकाश, खेल और भागीदारी का मौलिक अधिकार है। राज्य प्रशिक्षण अमित कुमार सिंह तोमर ने कहा कि बालसभा एक ऐसा अवसर है जहां बच्चे अपने अधिकारों का उपयोग कर सामाजिक विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं साथ ही प्रजातांत्रिक, नैतिक, नेतृत्व एवं नागरिक मूल्यों को सीखते हैं।

विभिन्न खेल के माध्यम से बाल सभा के उद्देश्य, महत्व आदि को समझाया। सर्वप्रथम बाल अध्यक्ष शिवा को शपथ दिलाई गई तद्उपरांत बाल अध्यक्ष शिवा ने तनवी उपाध्यक्ष, टीना शिक्षा मंत्री, लोकेश शर्मा उप शिक्षा मंत्री, पुनीत सुरक्षा मंत्री, मनीष उप सुरक्षा मंत्री, पलक खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री, सोनिया उप मंत्री, निक्कू स्वास्थ्य व स्वच्छता मंत्री, हर्ष उप मंत्री, आयुषी खाद्य पोषण मंत्री, कनिका उप मंत्री, मानसी योजना मंत्री, सबनूर उप मंत्री, वंश संचार व प्रसार मंत्री, विकल उप मंत्री को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनिल यादव, विनोद यादव, रवि भूषण शर्मा, संजय कुमार, हर्ष, अनिल कुमार, देवानंद आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बाल सभा के समस्त पदाधिकारी और सदस्य सहित ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जाबिर अली डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज हापुड़ 151044786

Subscriber

173837

No. of Visitors

FastMail