उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को हर दिन दो घंटे जन समस्याएं सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लटकाने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 26 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्यायें सुनी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार व जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को प्रत्येक दिन में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने काम अटकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि अपनी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की गई है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 151045804
