पंजाब में कई जिलों में बाढ़ का कहर है। बाढ़ की चपेट में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। हाहाकार मची हुई है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जहां एक तरफ लोगों का आर्थिक नुकसान की मार झेलनी पड़ रही तो वहीं फाजिल्का स्थित अरनीवाला शेख सुभान में छत गिरने से दादी, पोते की मौत हो गई। बाढ़ से पुल टूटने से यातायात ठप्प हो गया, ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। गुरदासपुर में बाढ़ के पानी ने चक्क शरीफ से भैणी मियां खां जाने वाले रास्ते पर बने नाले के पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके कारण पुल ढह गया है। होशियारपुर और फिरोजपुर में भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है जिसके चलते कई गांव खाली करवाए गए हैं। बटाला और फाजिल्का में 4 लोगों की मौत हो गई। कपूरथला का व्यक्ति पानी में बह गया जिसका अभी तक कोई सराग हाथ नहीं लगा है। बटाला में 2 मासूम भी पानी बह गए हैं जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
