उत्तर प्रदेश, बलिया। सिकंदरपुर में गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने तिरंगा को फहराया। कालेज में ध्वजारोहण उपरांत कॉलेज के बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा को निकाला। तिरंगा यात्रा की शुरुआत गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज किया गया जो विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः वापस विद्यालय आकर समाप्त हो गया। यात्रा के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। वही बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति नारे को लगाते रहे। गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के बच्चों के इस तिरंगा यात्रा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वही फास्ट न्यूज़ इंडिया के रिपोर्टर अंगद कुमार से बातचीत के दौरान कॉलेज के अध्यापकों ने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में
