
मध्य प्रदेश बड़नगर। बिरियाखेड़ी में संचालित ज्ञान ज्योति विद्यालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में गांव में तिरंगा रैली( प्रभात फेरी) निकाली गई। जिसमें विभिन्न बच्चों द्वारा देशभक्त, क्रांतिकारी, भारत माता, विवेकानंद, संत महात्मा गांधी, राधे-कृष्ण की वेशभूषा धारण करके प्रभात फेरी सम्मिलित हुए। जिनका गांव के सभी लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भारत माता की वेशभूषा में बालिका को घोड़ी पर तिरंगे झंडे के साथ बिठाया गया एवं बैंड-बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्ग पर रैली निकाली गई। इस रैली में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अर्जुन गेहलोत रिपोर्टिंग इंचार्ज बड़नगर 151157239