यूपी हरदोई। पेड़ लगाओ देश बचाओ जीवन खुशहाल बनाओ वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न स्थानों पर शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों व आम जनमानस ने पौधे लगाकर वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक किया। बेनीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल, इंस्पेक्टर क्राइम मोहनलाल ने साई धाम के निकट बनी पुलिस बैरेक के निकट व महादेव पुरवा और पश्चिम महादेव मंदिर की ओर जाने वाली रोड पर पौधे लगाये , ई.ओ. विजेता गुप्ता चेयरमैन शिवप्यारी अंजाना ने कस्बे से दूर बने एम आर एफ सेंटर परिषर में बृक्षारोपण किया। खंड विकास अधिकारी कोथावां महेश चंद्र ने बताया 55 ग्राम पंचायतों में 1,65000 वृक्षारोपण किया गया है। कोथावां में बने रेन बसेरा परिसर के किनारे खंड विकास अधिकारी प्रधान रविंद्र प्रताप सिंह के साथ वृक्षारोपण किया।
ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात में खंड विकास अधिकारी प्रधान प्रतिनिधि रियासत अली, के साथ पौधारोपण किया।ग्राम पंचायत पिपरी में सचिव कुलदीप गौतम ,अमर सिंह सहित प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा ने पिपरी गांव में पौधरोपण किया।वन विभाग के दरोगा सुशील कुमार , बीट प्रभारी नूरुद्दीन ने कस्बे से लालपुर को जाने वाली सड़क मार्ग व बेनीगंज से प्रतापनगर सड़क मार्ग के किनारे बृक्षारोपण कर अभियान को गति दी। इसी कड़ी में दशहरे गुटके तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह अगुवाई में नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता,उत्तम यादव ने अपने साथियों के साथ किसान कुटी झरोईया प्रतापनगर पर भी वृक्षारोपण किया गया।
