EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बल्ह के टमाटर ने तोड़े रिकॉर्ड, 2600 रुपये में बिका क्रेट
  • 151164189 - NISHA MISHRA 0 0
    14 Jul 2023 17:05 PM



हिमाचल प्रदेश मंडी। मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी के लाल सोने की चमक इतनी अधिक हो गई। कि इस बार यहां के टमाटर ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां पर टमाटर का दाम बारिश के बाद अचानक 2600 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंच गया। आढ़तियों ने खेतों से ही टमाटर को इस दाम से उठाया। किसानों के मुताबिक आज तक का यह सबसे अधिक दाम है। यानी एक किलो के दाम किसानों को 118 रुपये के हिसाब से मिल रहे हैं। एक क्रेट में 22 किलो की टमाटर पैक होते हैं। बताया जा रहा है कि बाजारों में पंजाब का टमाटर नहीं आना, भारी बारिश के चलते फसल बर्बाद हो जाना और टमाटर की कम पैदावार होना दाम बढ़ने के कारण हैं।

उधर, इतने अधिक दाम मिलने से किसान उत्साहित हैं। हालांकि मायूसी की बात यह है कि बल्ह घाटी में बारिश के चलते 30 प्रतिशत टमाटर खरा हो चुका है। गोल्ड वेरायटी के इस टमाटर के दाम जहां किसानों को 2600 रुपये तक मिल रहे हैं, वहीं हाइब्रिड लंबा टमाटर भी 2,000 से प्रति क्रेट के भाव से बिक रहा है। कृषि विशेषज्ञ धर्म सिंह चौहान ने बताया कि बल्ह घाटी में टमाटर की तीस प्रतिशत फसल खराब हो गई है। मगर इसके बावजूद भी बेहतर दाम मिलने से किसान खुश हैं। इस बारे में आढ़ती एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अनिल सैणी ने बताया कि टमाटर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

दाम अच्छे मिलने से होगी नुकसान की भरपाई: राजगढ़ से रमेश ठाकुर,  नागचला से गंगाराम, भंगरोटू से धनदेव,  सुरेश, ढांगू से कृष्ण आदि ने बताया कि टमाटर का दाम इस बार सबसे अधिक मिला है। पहले यह दाम 1800 से अधिक नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि हमारे कई किसानों की फसल बारिश से बर्बाद हो गई, मगर दाम अच्छे होने से इसकी भरपाई होगी।



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक