EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दो हफ्ते में आदिपुरुष का बिजनेस करोड़ से पहुंचा लाख
  • 151171362 - MONIKA SINGH 0 0
    30 Jun 2023 11:34 AM



नई दिल्ली। ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष ने 29 जून को रिलीज के 14 दिन पूरे कर लिए है। फिल्म पहले ही कुछ खास बिजनेस नहीं कर रही थी। वहीं, अब कलेक्शन करोड़ों से गिरकर लाखों में पहुंच गया है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज फिल्म सत्यप्रेम की कथा भी आदिपुरुष को तगड़ा झटका दे रही है। फिल्म बीते दिन ही रिलीज हुई है और आदिपुरुष का बिजनेस धड़ाम कर दिया है। आदिपुरुष गिरते- पड़ते ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की पूरी कोशिश कर रही है। फिल्म देशभर 300 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली थी, लेकिन अब शायद आदिपुरुष रेंगकर भी यहां आकड़ा छू ना पाए।

आदिपुरुष रिलीज के बाद से अब तक करोड़ों में कमाई कर रही थी, चाहे हालत कितनी भी खस्ता क्यों ना रही हो। वहीं, ये पहला मौका है जब आदिपुरुष की कमाई लाख में पहुंच गई है। इसके साथ ही आदिपुरुष ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 281.98 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है। आदिपुरुष ने 16 जून को रिलीज के साथ देशभर में 86 करोड़ का नेट बिजनेस किया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि, फिल्म के डायलॉग्स को लेकर पहले दिन से ऐसी ट्रोलिंग शुरू हुई कि इसका सीधा असर बिजनेस पर पड़ा। दूसरे दिन ही आदिपुरुष का बिजनेस गिरकर 62.25 करोड़ पर सिमट गया। वीकेंड होने के बावजूद फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ा। आदिपुरुष ने पहले रविवार को भारत में सभी भाषाओं में 69 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई इतनी गिर गई कि ट्रेड एनालिस्ट की भी भौहें तन गई। आदिपुरुष ने पहले सोमवार को सिर्फ 16 करोड़ का नेट बिजनेस किया था। 



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन