जानिए इनका राजनीतिक सफर

प्रश्न 1-अमरजीत सिंह जी सबसे पहले आप हमें अपने पूरे परिवार की पृष्ठभूमि से अवगत कराएं
उत्तर-अंगद जी, मैं एक साधारण किसान परिवार से हूं। मेरे पिता किसान हैं।हम चार भाई और दो बहने हैं। मेरी माता गृहणी है। मेरी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा चितबड़ागांव से ही हुयी है।उसके बाद मैंने कुवर सिंह महाविद्यालय बलिया से एमए,एलएलबी की पढ़ाई की है।
प्रश्न 2-अमरजीत सिंह जी आप पढ़ाई करने के बाद राजनीति में ही क्यों आए। पढ़ाई करने के बाद आप नौकरी भी कर सकते थे।बिजनेस भी कर सकते थे। राजनीति में आए तो भाजपा में ही क्यों अन्य पार्टियां मे क्यों नहीं।
उत्तर-देखिए अंगद जी मैं हिंदुत्व की विचारधारा के वजह से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हूं। मैंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के समय मे किया था। लगभग पार्टी में 20 वर्षों से काम करते आ रहा हूं। पार्टी दे मुझे युवा मोर्चा के नगर महामंत्री,जिला मंत्री भाजयुमो,किसान मोर्चा सहित शिक्षण संस्थान के जिला संयोजक के पद पर पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दिया था। उसको मैं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का काम किया हूं। 2023 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने मुझे चितबड़ागांव से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया। नगर की जनता ने मुझे चुनाव लड़ाया और जिताने का काम किया।
प्रश्न 3-अमरजीत सिंह जी नगर पंचायत चितबड़ागांव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है।आपको नगर की जनता ने चेयरमैन बनाया है।कितना चुनौतीपूर्ण था।इस चुनाव में आपके लिए
उत्तर-अंगद जी चितबड़ागांव नगर पंचायत के सीट पर सपा व बसपा पार्टी के ही चेयरमैन का कब्जा रहा है। हमारे लिए चुनौती था। लेकिन देश व प्रदेश में मा0.मोदी जी व योगी जी की प्रेरणा को लेकर और 30 सालों से चितबड़ागांव विकास कार्यों से कोसों दूर रहा। चितबड़ागांव का विकास कार्य से जोड़ने के लिए व ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने, मेरे द्वारा समाज में कराये गये कार्यों को लेकर जनता के बीच में गया जनता ने मुझ पर विश्वास करके वोट किया और चितबड़ागांव नगर पंचायत जनता ने मुझे जिताया और पहली बार इस नगर मे कमल खिलाया।
प्रश्न 4-अमरजीत सिंह जी चितबड़ागांव नगर पंचायत के अब आप चेयरमैन हो गए हैं।अब ऐसा कौन सा विकास कार्य कराएंगे जो इस नगर के लिए ऐतिहासिक कार्य होगा।
उत्तर-अंगद जी चितबड़ागांव नगर पंचायत में जल निकासी की समस्या को समाधान कराया जाएगा। सीवरेज का निर्माण कराया जाएगा। तेलिया पोखरी का भी सुंदरीकरण कर पार्क बनाया जाएगा।हर घर नल योजना के तहत जोड़ा जाएगा नगर में साफ सुथरी सड़कों के साथ। लाइट का भी व्यवस्था कराया जाएगा। मोबाइल ट्रांसफार्मर का भी व्यवस्था कराया जाएगा। नगर को सीसीटीवी कैमरे में भी जोड़ा जाएगा।स्मार्ट क्लासेस में फ्री वाईफाई की व्यवस्था की जाएगी। फ्री एंबुलेंस का भी व्यवस्था कराया जाएगा। जर्जर तारों को बदला जायेगा। नगर की जनता ने मौका दिया है। सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
प्रश्न 5-अमरजीत सिंह जी चेयरमैन बनने के बाद आपमे कितना बदलाव आया है। क्या वही अमरजीत सिंह है। जो पहले सबके चहेते थे।
उत्तर-अंगद जी कोई बदलाव नहीं हुआ है। जो पहले था।आज भी वही हूं। जनता के लिए कल भी उपलब्ध था। आज भी जनता के लिए उपलब्ध रहता हूं। जनता ने मुझे एक अवसर दिया है। लोगों का सेवा करने का मैं उसको सेवा भाव से लोगों की सेवा करुंगा।
प्रश्न 6-अमरजीत सिंह जी इस बार 2023 के नगर निकाय चुनाव में आपको चुनाव जीतने के बाद विपक्षियों के द्वारा आपके ऊपर छल करके चुनाव जीतने का आरोप लगा है।
उत्तर-देखिए विपक्ष हताशा की प्रचायक है। सपा,बसपा 30 वर्षों से यहा राज करते आ रहे थे। और इन लोगों ने चितबड़ागांव नगर पंचायत का विकास नहीं किया। परिवर्तन के लिए भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार पर विश्वास करके चितबड़ागांव नगर पंचायत में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए नगर की जनता ने पहली बार कमल खिलाया है। यह विपक्षियों से पच नहीं पा रहा है। चितबड़ागांव नगर पंचायत की जनता ने 1166 वोटों से मुझे चुनाव जीताया है। जिससे हताशा होकर विपक्षी झूठा आरोप लगा रहे हैं। जबकि मतगणना सीसीटीवी कैमरा सहित सभी एजेंटों के सामने हुआ था। मतगणना मौजूद प्रशासनिक अधिकारी काफी चुस्त और दुरुस्त व्यवस्था के बीच की गई है।लगाया गया आरोप निराधार गलत है।
प्रश्न 7-अमरजीत सिंह जी चितबड़ागांव नगर पंचायत में भाजपा से आप चुनाव जीते हैं।नगर के जनता को इसका कितना लाभ मिलेगा।क्योंकि आपके देश और प्रदेश में सरकार है*।
उत्तर-देखिए केंद्र व राज्य में सरकार हमारी है। और माननीय सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त जी का आशीर्वाद प्राप्त है।उन्होंने कहा है कि चितबड़ागांव नगर पंचायत में विकास के लिए धन आड़े नहीं आएगा। राज्य सरकार से तमाम योजनाएं लाकर नगर पंचायत में विकास कराया जाएगा। चितबड़ागांव नगर पंचायत विकास से पिछड़ा हुआ था। प्रदेश के विकास कार्यों से इस नगर को जोड़ा जाएगा। जो भी समस्या होगा उसका समाधान कराया जाएगा।
प्रश्न 8-अमरजीत सिंह जी चुनाव के दौरान लोगों से जो वादे किए जाते हैं। और चुनाव जीतने के बाद अक्सर नेता उस वादे को भूल जाते हैं। जनता के बीच में आपने भी जो वादा किया है।क्या आप उसे पूरा कर पाएंगे
उत्तर-देखिए अंगद जी प्रयास किया जाएगा की जनता से किए गए सारे वादे को पूरा किया जाए। नगर के लोगों से जो भी वादे किया गया है। उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा। विकास जो भी कराया जाएगा। धरातल दिखाई देगा। मेरी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जिस आशा और विश्वास के साथ चितबड़ागांव नगर पंचायत की जनता ने मुझे मौका दिया है।उस वादे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
प्रश्न 9-अमरजीत सिंह जी चितबड़ागांव नगर पंचायत में जाम की बड़ी समस्या है। बाजार में घंटों जाम लग जाता है इसको कैसे निजात दिला पाएंगे
उत्तर-देखिए अंगद जी चितबड़ागांव नगर पंचायत में व्यापारियों व व्यापार मंडल के सहयोग से नगर में हो रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने का भरपूर प्रयास करूंगा। सभी व्यापारी भाइयों के सहयोग से यहां की जनता के सहयोग से नगर में हो रहे जाम की समस्या को समाधान जरूर कराया जाएगा।
प्रश्न-10 अमरजीत सिंह जी पदभार ग्रहण करते ही सबसे पहले कौन सा विकास कार्य कराएंगे जो ऐतिहासिक होगा।
उत्तर-देखिए अंगद जी आपने देखा होगा शपथ ग्रहण समारोह में बलिया के लोकप्रिय सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने 25 लाख रुपए चितबड़ागांव नगर पंचायत को दिया है। उस धन से इस नगर पंचायत में सबसे पहले धार्मिक स्थल रामलीला मंच का निर्माण कराया जाएगा। उसके बाद नगर पंचायत के अंदर सभी 15 वार्डों में टूटी फूटी सड़कें,नालियों को तत्काल ठीक कराया जाएगा। नगर की जनता ने जो मुझे मौका दिया है। निश्चित नगर के लोगों के सहयोग से स्वच्छ और सुंदर चितबड़ागांव नगर पंचायत होगा।

रिपोर्ट-अंगद कुमार,डिस्ट्रिक इंचार्ज बलिया यूपी ईस्ट