EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घर में घुसकर हमला दो साल की बच्ची की मौत, युवक को बेरहमी से पीटा
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    25 May 2023 14:28 PM



यूपी बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में बुधवार रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे हमलावरों ने परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। दो साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा। आरोप है कि हमलावरों ने महिला की गोद से दो साल की बच्ची छीनकर उसे मार डाला। हमले में बच्ची का चाचा गंभीर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना इज्जतनगर के गांव मोरनिया की है। बुधवार रात दो बजे करीब राजन यादव के घर पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले पीड़ित पक्ष ने किसी बात पर विवाद के बाद आरोपी पक्ष पर रिपोर्ट करा दी थी। तब गांव के संभ्रांत लोगों ने समझौता भी करा दिया। अब दो दिन से उसी रंजिश को लेकर फिर से मारपीट और झगड़ा चल रहा था। 

राजन का आरोप है कि आधी रात घर में घुसे हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पीटा। राजन के भाई छोटू का रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। हमलावरों ने परिवार की महिलाओं को भी पीटा। राजन की पत्नी की गोद से दो साल की बेटी कंचन को छीन लिया। आरोपियों के फरार होने पर राजन ने देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। मासूम बच्ची की मौत कैसे हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजन हमलावरों पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। राजन के भाई छोटू के शरीर पर पिटाई के निशान हैं। पीड़ित राजन ने इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उधर, घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं। मासूम बेटी की मौत से उसकी मां के आंसू नहीं थम रहे।



Subscriber

188587

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना