यूपी गाजीपुर। जिले में नगर निकाय चुनाव के बाद अचानक समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के 350 समर्थकों ने रविवार को एक साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में उनके द्वारा बनाए गए 350 सदस्यों ने समाजवादी पार्टी से जै किशन साहू के विधान सभा सदस्य रहने तक समाजवादी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का काम किया। आयोजित प्रेस वार्ता में सिंह ने बताया कि 2022 के चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी के नगरपालिका चेयरमैन द्वारा यह गठजोड़ कर लिया गया था। वो उनको विधानसभा जिताएंगे और मौका आने पर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के हिसाब से सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मन मुताबिक प्रत्याशी दिया जाएगा।
जो परिणाम कल मतगणना के बाद सामने आया उसमे समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी पिछली बार के मतों से और ज्यादा अंतर से चुनाव हार गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक जै किशन साहू इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। कहा कि जै किशन साहू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा टिकट वितरण को लेकर बनाई गई कमेटी के रिपोर्ट को तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की मंशा को दरकिनार करते हुए प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी में काम न करने की धमकी देते हुए तथा उनके द्वारा तय प्रत्याशी के न जीतने पर चपरासी तक बनने की बात कहके प्रदेश नेतृत्व को गुमराह किया गया। सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से प्रत्याशी देकर वर्तमान चेयरमैन की जीत सुनिश्चित कराई गई। सुजीत कुमार सिंह डिस्ट्रिक इंचार्ज गाजीपुर 151164525
