EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

62 हजार के पार निकला सेंसेक्स
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    11 May 2023 11:54 AM



शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 218 अंक चढ़कर 62,158 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 42 अंक की तेजी रही, ये 18,357 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त और सिर्फ 5 में गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 81.97 पर खुला है। महंगाई में नरमी से अमेरिकी बाजारों ने राहत की सांस ली। नैस्डैक में 1% का उछाल देखने को मिला है। S&P में भी करीब आधा परसेंट की तेजी आई है। US में महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल रही है। 2 साल में पहली बार CPI 5% के नीचे फिसली है।

फंड जुटाने के लिए 13 मई को अडाणी ग्रुप की बोर्ड की बैठक होनी है। करीब 3 महीने पहले ही कंपनी ने फंड जुटाने के लिए लाए गए 20,000 करोड़ रुपए के FPO को पूरी तरह सब्सक्राइब किए जाने के बाद वापस ले लिया था। अडाणी ग्रीन ने भी एक्सचेंजों को फंड जुटाने के लिए 13 मई को बोर्ड बैठक की जानकारी दी है। घरेलू शेयर बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। अप्रैल में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने 11,630 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी (मुनाफावसूली के अतिरिक्त) की। ये मार्च में की गई 7,936 करोड़ की खरीदारी से 46.56% ज्यादा है। इसके चलते भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बाजारों में शुमार हो गया। इससे पहले कल यानी बुधवार (10 मई) को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 178 अंक चढ़कर 61,940 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 49 अंक की तेजी रही, ये 18,315 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में बढ़त और सिर्फ 9 में गिरावट देखने को मिली थी।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना