EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कैसे माफ करूं मैं तुझको'
  • 151106957 - RAKESH 0 0
    24 Apr 2023 19:50 PM



'कैसे माफ करूं मैं तुझको'

  सोचो आएगा एक दिन ऐसा

तू मांगेगा माफ़ी जब मुझसे

मैं क्या माफ कर पाऊंगी तुझको

जो दर्द दिया है तूने मुझको

जिसका मरहम अब तक मिला नहीं मुझको

बोलो कैसे माफ करूं मैं तुझको

बिन पानी तड़पे मछली जैसे

तड़पाया तूने इस कदर मुझको

बोल कैसे माफ करूं मैं तुझको

रूह निकले जिस्म से कैसे

नासूर जख्म दिया है जो मुझको

बोलो कैसे माफ करूं मैं तुझको

तूने मुझे जीना सिखलाया

दोहरी जिंदगी जीना मुझको

वक्त ने मेल कराया मुझसे

मतलबी लोगों से इस जग में

दिल के अरमां को मरने पर

इतना मजबूर किया तूने मुझको

बोलो कैसे माफ करूं मैं तुझको।

 

-(नसू एंजेल)

 



Subscriber

188639

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना