नागपुर मेरे साथ बंदूक की नोक पर महिला ने शिवसेना नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप धार दोस्त ने बात करना किया बंद, तो नाराज क्लासमेट ने गले पर चाकू से वार कर ले ली जान हैदरनगर बिजली विभाग की लापरवाही ने ली पिता-पुत्र की जान, बाइक समेत जिंदा जले; ग्रामीणों में आक्रोश गोपेश्वर अब पांच गांवों से संचालित होगी रुद्रनाथ धाम की यात्रा, सिर्फ 140 तीर्थयात्री ही रोजाना जा सकेंगे अमृतसर अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, 6 पिस्तौल सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने गिराए थे हथियार नवगछिया नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस चंपारण झमाझम बारिश से गन्ने की फसल को मिली संजीवनी, धान की बुआई में भी होगा जबरदस्त फायदा पहलगाम भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक
EPaper LogIn
नागपुर - मेरे साथ बंदूक की नोक पर महिला ने शिवसेना नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप     धार - दोस्त ने बात करना किया बंद, तो नाराज क्लासमेट ने गले पर चाकू से वार कर ले ली जान     हैदरनगर - बिजली विभाग की लापरवाही ने ली पिता-पुत्र की जान, बाइक समेत जिंदा जले; ग्रामीणों में आक्रोश     गोपेश्वर - अब पांच गांवों से संचालित होगी रुद्रनाथ धाम की यात्रा, सिर्फ 140 तीर्थयात्री ही रोजाना जा सकेंगे     अमृतसर - अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, 6 पिस्तौल सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने गिराए थे हथियार     नवगछिया - नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस     चंपारण - झमाझम बारिश से गन्ने की फसल को मिली संजीवनी, धान की बुआई में भी होगा जबरदस्त फायदा     पहलगाम - भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जानिए कैसा रहेगा सभी मूलांक के यह सप्ताह, पढ़िए राशिफल
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    23 Apr 2023 21:33 PM



नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: कार्यक्षेत्र में तनाव महसूस कर सकते हैं। अधिक करने के बावजूद भी अपेक्षा अनुसार परिणाम मिलता हुआ नहीं दिखाई देगा। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों का पैसा अधिक खर्च हो सकता है।

सेहत: समय पर दवाई लेना फायदेमंद होगा। साथ ही अन्य उपचार भी जोड़ों से जुड़े तकलीफ को दूर कर सकता है।

शिक्षा: नए कोर्स पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। नियमों का सख्ती से पालन करें और जिम्मेदारियों का सोच-समझकर निर्वाह करें।

 

रिलेशनशिप: जीवन साथी को खुश करने के लिए अधिक पैसा खर्च हो सकटा है। नई जिम्मेदारियों के कारण तनाव बढ़ सकता है।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: खुदको जिम्मेदारियों से भागता हुआ महसूस कर सकते हैं। इसलिए संयम रखें और जिम्मेदारियों को किनारा ना करें। काम में अधिक लिप्त रहने से साथी कर्मचारियों के साथ दूरियां बढ़ सकती है।

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को अनदेखा करना नुकसानदेह हो सकता है। स्वस्थ जीवन शैली का सख्ती से पालन करें।

शिक्षा: एकाग्रता में बिखराव के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। हाथ में अधिक कार्य लेने से उलझन पैदा हो सकती है।

रिलेशनशिप: अधिक अपेक्षा करना जीवन साथी के साथ दूरियां बढ़ा सकता है। बीती हुई बातों को अधिक न उछालें।

 

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: कार्यक्षेत्र में राजनीति के कारण कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। अपना कार्य पूर्ण जिम्मेदारी से करें। जोखिम लेने से पहले कई बार सोच-विचार जरूर करें।

स्वास्थ्य: अधिक बाहर का खाना खाने से पाचन संबंधित समस्या पैदा हो सकती है। अधिक यात्रा के कारण भी कमजोर महसूस कर सकते हैं।

शिक्षा: धर्म और पूर्वजों के विषय में सीखने में रुचि बढ़ेगी। साथ ही अपने नियमित पढ़ाई का भी विशेष ध्यान रखें।

 

रिलेशनशिप: बिना किसी बात की अपेक्षा करना नकारात्मकता में बढ़ोतरी लाएगा। शांति बनाएं रखने की पूर्ण कोशिश करें।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: समय परकार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। कुछ नए अवसर प्राप्त करने के लिए अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधित क्षेत्र में लाभ होगा और समय पर दवाई लेने से भी व्यक्ति को लाभ मिलेगा।

 

शिक्षा: पुरस्कार और सराहना इस हफ्ते प्राप्त हो सकती है। जो लोग बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, वह कुछ विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।

रिलेशनशिप: शादी का प्रस्ताव सफलता पूर्वक प्राप्त होगा। परिवार के साथ ही पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: कार्यस्थल पर चल रही राजनीति के कारण कुछ नकारात्मक उर्जा हावी हो सकती है। इसके साथ अधिक सोचने के कारण दिमाग में कई प्रकार की उलझनें उत्पन्न हो सकती है।

 

स्वास्थ्य: उलझी हुई जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। दैनिक दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव जरूर करें।

शिक्षा: शिक्षक और मार्गदर्शक की पूर्ण सहायता प्राप्त होगी। नए कोर्स हाथ में लिए जाएंगे।

रिलेशनशिप: जीवनसाथी द्वारा अधिक दबाव समस्या पैदा कर सकता है। नैतिक जिम्मेदारियों पर पैसा खर्च हो सकता है।

 

मूलांक 06 (जन्म तिथि 06, 15 या 24)

कार्य: नए प्रोजेक्ट और कॉन्ट्रैक्ट आपको व्यस्त रखेंगे। कार्यस्थल पर अपने साथियों के साथ अच्छा समय बिताएं। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग प्रॉपर्टी पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधर होगा और परेशानियां दूर होंगी। व्यायाम की सहायता निश्चित रूप से लेते रहें।

शिक्षा: स्कालरशिप प्राप्त कर सकते हैं। छात्र अपने घर का चक्कर लगा सकते हैं। नए कोर्स छात्रों को व्यस्त रखेंगे।

 

रिलेशनशिप: परिवार के लिए निवेश की बातें हो सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मूलांक 07 (जन्म तिथि 07, 16 या 25)

कार्य: अधिक पैसे खर्च होने से जेब पर बोझ बढ़ेगा और बजट बिगड़ सकता है। व्यापार क्षेत्र में पैसे की कमी के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

स्वास्थ्य: अधिक दवाइयों पर पैसा बर्बाद हो सकता है। जिससे अच्छे परिणाम भी प्राप्त नहीं होंगे। आयुर्वेद चिकित्सा की सहायता ले सकते हैं।

 

शिक्षा: आखिरी समय पर अधिक काम करने से तनाव बढ़ सकता है। स्वयं द्वारा बनाई गई नियम का विशेष ध्यान रखें।

रिलेशनशिप: साथी के कुछ अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। आखिरी समय पर बदलाव से जेब पर अधिक बोझ पड़ सकता है।

मूलांक 08 (जन्म तिथि 08, 17 या 26)

कार्य: अधिक कार्य और कम समय के कारण तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग नई नीति और योजना पर काम पूरा करने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: अधिक देखभाल से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समाधान निकाला जा सकते है। नियमित जांच करवाते रहें।

शिक्षा: डिग्री प्राप्त हो सकती है। न्य कोर्स चुनने में छात्रों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

रिलेशनशिप: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव बढ़ने के कारण तनाव बढ़ सकता है। विचारों में अलगाव के संकेत मिल रहे हैं।

मूलांक 09 (जन्म तिथि 09, 18 या 27)

कार्य: पुरुस्कार और आय में बढ़ोतरी से मनोबल में वृद्धि होगी और उर्जा में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी योजनाओं में अधिक बदलाव करने से बचें। इससे समस्या उत्पन्न हो सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधर आएगा। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की खुशी में छोटी दावत पर पैसा खर्च हो सकता है।

शिक्षा: काम पूरा करने की तरफ अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। कोर्स से जुड़े परिणाम में अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। शिक्षकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

रिलेशनशिप: नवविवाहित युगल परिवार के लिए निवेश पर योजना बना सकते हैं। यात्रा की योजना बन सकती है।



Subscriber

187043

No. of Visitors

FastMail

नागपुर - मेरे साथ बंदूक की नोक पर महिला ने शिवसेना नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप     धार - दोस्त ने बात करना किया बंद, तो नाराज क्लासमेट ने गले पर चाकू से वार कर ले ली जान     हैदरनगर - बिजली विभाग की लापरवाही ने ली पिता-पुत्र की जान, बाइक समेत जिंदा जले; ग्रामीणों में आक्रोश     गोपेश्वर - अब पांच गांवों से संचालित होगी रुद्रनाथ धाम की यात्रा, सिर्फ 140 तीर्थयात्री ही रोजाना जा सकेंगे     अमृतसर - अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, 6 पिस्तौल सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने गिराए थे हथियार     नवगछिया - नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस     चंपारण - झमाझम बारिश से गन्ने की फसल को मिली संजीवनी, धान की बुआई में भी होगा जबरदस्त फायदा     पहलगाम - भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक