EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत देश के इन राज्यों में चलेगी लू
  • 151171343 - RADHIKA PATEL 0 0
    16 Apr 2023 12:37 PM



नई दिल्ली। देशभर में आने वाले समय में गर्मी और बढ़ेगी। लू के भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, आज से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू होगा।

मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस की सीमा में है। प्रायद्वीपीय और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, जम्मू संभाग, पंजाब और उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 19 तारीख की रात तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज/बिजली के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में ओलावृष्टि और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17-19 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। आज से 19 अप्रैल के दौरान ओडिशा में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

अगले 4 दिनों के दौरान विदर्भ में और 18 व 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  

राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

 



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे