EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यूपी में बढ़ेगा तापमान, प्रयागराज-बांदा के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्र‍िय
  • 151171362 - MONIKA SINGH 0 0
    08 Apr 2023 10:59 AM



उ.प्र., लखनऊ। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। दिन भर तपिश से गर्मी बढ़ रही है। रात में भी पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होंगे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं होंगे। दो से तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने के चलते छाए रहेंगे बादल

शनिवार से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के प्रयागराज, बांदा, सोनभद्र, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा समेत दक्षिणी जिलों में रविवार तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इन जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री का परिवर्तन दर्ज किया जा सकता है।शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। तापमान 35 डिग्री के आसपास की दर्ज किया गया।

लखनऊ और आसपास के जिलों में साफ रहेगा आसमान

सर्वाधिक तापमान सुल्तानपुर में 37.6 डिग्री और प्रयागराज में 37.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वही नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री और बरेली में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार को आसमान साफ रहेगा। दिन के समय तेज धूप होगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

बरेली और आसपास के ज‍िलों में करीब 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

वर्षा के बाद बरेली वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी, सुबह के समय अभी भी तापमान में गिरावट महसूस होती है। मगर 15 अप्रैल के बाद तापमान में और भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस बार अप्रैल में ही लू चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह बताते हैं कि 11 अप्रैल तक तापमान में 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। लेकिन 15 अप्रैल के बाद यह तेजी से बढ़ना शुरू होगा। अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक तापमान करीब 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। जिसकी वजह गर्म हवाएं लू में परिवर्तित हो सकती हैं। अमूमन लू मई के पहले सप्ताह या फिर आधी मई से शुरू होती हैं। मगर इस बार मौसम में बदलाव की वजह से जल्दी शुरू हो रही हैं। इस बार अन्य वर्षों की तुलना में सर्वाधिक तापमान रहने की आंशका है।

अगले तीन दिनों में तीन डिग्री तापमान की बढ़ोतरी होगी

शुक्रवार को बरेली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। शनिवार को यह बढ़कर 35 डिग्री होगा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसी तरह से रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। अगले तीन दिनों में तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 45 डिग्री तापमान के बाद इंसान को लू लगने का खतरा होने लगता है। ऐसे में लोगों को उससे बचने की जरूरत होगी। हालांकि, वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मगर इस बार वर्षा के आसार भी अब जल्द दिखाई नहीं दे रहे हैं।



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे