EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

पंचतत्व में विलीन हुई भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, पुलिस आरोपी को कर रही तलाश
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0

वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के शव के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की रात मणिकर्णिका घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार इस मामले के आरोपितों के करीबी शुभचिंतक बनकर मौजूद रहे। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में आरोपित भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए यूपी के कई जिलों में क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। एक टीम गायक के गांव में सक्रिय है तो वहीं अन्य जनपदों में रह रहे उसके रिश्तेदारों और करीबियों के यहां भी टीम छापेमारी कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि यदि आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आया तो पुलिस उसके स्वजन और रिश्तेदारों को हिरासत में सकती है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जा रहा है। जांच पूरी निष्पक्षता के साथ होगी। इसके लिए विशेष पुलिस टीम लगाई गई है। संतोष सिंह ने कहा की मृतका आकांक्षा की मां मधु दुबे की ओर से सारनाथ थाने में आत्महत्या के लिए दुष्पेरण की तहरीर दी गई है। इस आधार पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सम्बंधी संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail