बुलन्दशहर अनूपशहर तहसील क्षेत्र में आहार नामक प्रसिद्ध स्थान जहाँ गंगा घाट पर अबन्तिका देवी अपने मंदिर में विराजमान है। नवरात्रों में अबन्तिका देवी पर घाट पर लाखो की तादात में श्रद्धालु स्नान करने यहां आते है। गंगा घाट पर विराजमान इस मंदिर की माने तो प्राचीन काल से यहां माता अबन्तिका देवी की मानता बनी हुई है। जब से लेकर अब तक इस मंदिर पर चैत्र की नवरात्रियों में माता के दर्शन को भारत के कौने कौने से लाखों श्रद्धालु मन्नत मांगने मईया के दरबार आते है। अनेको महिलाएं ट्रेक्टर ट्राली व बुग्गी में सबार होकर आज भी माता के भजनों को जोर शोर से गातीं हुई आतीं है। माता अबन्तिका देवी के इस पवित्र स्थान पर अनेको महिलाएं अपने बच्चों का मुंडन भी कराती है जो आस्था के भाव की दृष्टि से बहुत ही शुभ बताया है। बताया जाता है नवरात्रियों में अबन्तिका देवी अपने शेर पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने आती थी। यहां आस पास के क्षेत्र में इस बात से शायद से शायद आज भी कोई अनजान हो जिसे शेर की दहाड़ सुनाई न देती हो। ऐसी ही ना जाने कितने पूर्व काल के अनगिनत कथन है जो आज तक माता अबन्तिका देवी मंदिर पर अपनी पहचान बनाई हुए है। इसलिए चैत्र की नवरात्रियों में इस स्थान का अलग ही नजारा होता है माता अबन्तिका देवी चारो तरफ से जगमंगाया प्रतीत होता है। यहां लगने बाले मेले में अनेको प्रकार के दुकाने सजाई जाती है। जहां पूजा सामग्री के साथ बच्चों घर परिवार की जरूरतमंद समान व बच्चो के खेल खिलौने आदि प्रकार की चीजें मिलतीं है। सुनील कुमार डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज बुलन्दशहर 151044750
