EPaper SignIn

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो किशोर गंभीर, घर का इकलौता चिराग बुझा
  • 151171134 - MADHU KUMARI 0



बिहार औरंगाबाद सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल यह घटना सोमवार की शाम देव थाना क्षेत्र के चांदपुर व केशव मोड़ के समीप घटित हुई है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक युवक देव थाना क्षेत्र के पिपरडीह निवासी रविन्द्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार था। जबकि दो घायल किशोर की पहचान उसी गांव निवासी मनोज सिंह के 12 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार व धर्मेंद्र सिंह के 8 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल देव छठ महापर्व के मेले में जा रहे थे। इस दौरान बाइक अंकित चला रहा था। लेकिन जैसे ही चांदपुर व केशव मोड़ के समीप पहुंचे की अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गया और तीनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। जहां घटनास्थल पर ही अंकित की मौत हो गयी। इस घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।जिसके बाद स्थानीय नागरिकों के द्वारा तीनो को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव ले जाया गया जहां अंकित को सदर अस्पताल भेज दिया गया। बाकी दोनो किशोर देव में ही इलाजरत है। वहीं सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल परिसर गूंज उठा।इस घटना के बाद इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। जिसके आलोक में पहुंची नगर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक घर का इकलौता चिराग था जो अब बुझ गया। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।
मधु कुमारी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज औरंगाबाद 151171133


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात