EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हलवाई की दुकान में सिलेंडर ने आग पकड़ ली
  • 151121586 - ANUP KUMAR 0 0
    18 Mar 2023 15:26 PM



हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर सुजानपुर में जारी होली मेला के दौरान हलवाई की दुकान में सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। गनीमत यह रही दुकान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ ना ही किसी व्यक्ति को इससे नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सुजानपुर में इन दिनों होली मेला जारी है मेला में खाने-पीने की कई दुकानें दुकानदारों ने लगाई है।
इनमें से एक हलवाई की दुकान में प्रयुक्त किए जा रहे सिलेंडर में अचानक आग लग गई जिससे कि अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सावधानीपूर्वक हिम्मत दिखाते हुए सिलेंडर को बाहर खुले में फेंक दिया। तथा उसे जूट की बोरियों से ढक दिया लेकिन इसके बावजूद आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसने की मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया। सिलेंडर को तुरंत बाहर फेंका,मेला में दुकानें एक से एक के साथ एक सटी हुई हैं। अचानक लगी आग से दुकानदारों में भय का माहौल पैदा हो गया तथा अफरा-तफरी मच गई। जिस पर कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग लगे सिलेंडर को बाहर खुले में फेंक दिया तथा आग को फैलने से रोका। मेला ग्राउंड में बारिश लगे होने के चलते लोगों की इन दिनों आवाजाही बहुत कम है जिसके चलते मेला ग्राउंड में भीड़ नहीं है तथा काफी खुली जगह थी जहां पर सिलेंडर को फेंका जा सका।

अनूप कुमार, जिला इंचार्ज, हमीरपुर (हि. प्र.)  151121586



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे