EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

21 मार्च को होगी उप- खेल केंद्र जोगिन्दरनगर में जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    18 Mar 2023 13:40 PM



हिमाचल प्रदेश, जिला सिरमौर: प्रदेश में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी इस साल उप- खेल केंद्र जोगिन्दरनगर में जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता आगामी 21 मार्च को कराने जा रहा है। जिला स्तरीय यह प्रतिस्पर्धा जोगिंदरनगर मैदान में सुबह 10 बजे शुरू होगी। युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मंडी जगदीश नायक ने बताया कि आगामी 25 मार्च को बिलासपुर जिले में राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता होगी। इस प्रतिस्पर्धा में मंडी जिले की प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसके विजेता नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जोगिंदरनगर में होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में 13-15 साल की उम्र के बालक व बालिकाओं की 3 हजार मीटर तथा 16-19 साल के लड़के व लड़कियों की 5 हजार मीटर दौड़ के मुकाबले होंगे। इनमें हर वर्ग के प्रथम 3 विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिला स्तरीय दौड़ प्रतिस्पर्धा में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः 6 हजार रुपए, 5 हजार रुपए व 4 हजार रुपए के आकर्षक नकद इनाम दिए जाएंगे। 13-15 साल की दौड़ प्रतिस्पर्धा के लिए 1 जनवरी 2008 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। 16-19 साल के आयु वर्ग में 1 जनवरी 2004 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। खेल अधिकारी ने बताया कि हर खिलाड़ी को अपना आयु प्रमाण-पत्र, स्पोर्ट्स किट साथ लानी होगी। उन्होंने बताया कि 13-15 साल की उम्र वाले खिलाड़ी को संबंधित पंचायत द्वारा फार्म-5 पर जारी किया हुआ आयु प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। 16-19 उम्र वाले खिलाड़ी को 10वीं कक्षा का मूल प्रमाण-पत्र प्रतियोगिता से पहले दिखाना होगा।

रत्न चन्द स्टेट ब्यूरो चीफ (हि. प्र.) फ़ास्ट न्यूज इंडिया 151049876

 



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना