EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पांच दिवसीय पंचकोशी यात्रा का आज शुभारंभ हुआ।
  • 151150305 - PADAM SINGH MALVIYA 0 0
    16 Mar 2023 16:23 PM



 मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र अंतर्गत उन्हेल। नगर से 14 किलोमीटर दूर ग्राम आलोट जागीर स्थित मेलेश्वर महादेव मंदिर पंच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा गुरुवार को प्रारंभ हुई। मेलेश्वर महादेव के पूजन अर्चन अभिषेक के पश्चात यात्रीगण नाग देवता से बल लेकर हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए।  धर्म ध्वजा लेकर जीवनसिंह आंजना आक्या धानगा नगजी आंजना शेरपुर बालोदा  चल रहे थे । ग्राम आलोट जागीर मैं राठौड़ समाज द्वारा पंचकोशी यात्रा का स्वागत किया गया व चाय पानी पिलाई गई। पंचकोशी यात्रा में शामिल पंडित महावीर आमेटा श्याम लाल शर्मा, भरत लाल शर्मा, हरिभाऊ विपट करण सिंह आंजना करनावद मांगीलाल आंजना पिपलिया सारंग प्रेम सिंह आंजना बोरखेड़ा भल्ला देवी सिंह आंजना अंतरालिया के साथउन्हेल एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जत्था निकला। 105 किलोमीटर की पंच दिवसीय इस यात्रा में  महिला पुरुष युवा हजारों की संख्या में शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर फल वितरित कर स्वागत किया गया। ठंडे पेयजल की जगह जगह उत्तम व्यवस्था थी।यह यात्रा गुराछा मुंडला पानखेड़ी होती हुईं दोपहर में ग्राम अंतरालियां पहुंची जहा दोपहर विश्राम कर कुवाडिया मुंडला परवल रुद्रखेड़ा होती हुई ग्राम धुलेट धूर्जटेश्वर महादेव मन्दिर पहुंची। जहां यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। शुक्रवार को चिंतामण गणेश कड़ाई महिदपुर मे कोल्हापुर की देवी के दर्शन कर दोपहर विश्राम होगा। तत्पश्चात बीमा खेड़ा काजी खेड़ी होते हुए वैजनाथ धनवंतरी पहुंचेगी जहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक