EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जया किशोरी की भागवत कथा के दिन चोरी श्रद्धालुओं के साथ हुई चेन स्नेचिंग, भाजपा नगर मंत्री की कटी जेब
  • 151168424 - RAKESH 0 0
    09 Feb 2023 04:18 AM



नागदा शहर में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन समापन पर 3 श्रद्धालुओं के साथ चेन स्नेचिंग हो गई। तीनों पीड़ितों ने बिरलाग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रात को तीनों मामले में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए है। पुलिस के मुताबिक, महिला रीता पति विजय सिंह निवासी इंदु कॉलोनी और मीनाक्षी श्रीवास्तव निवासी रेलवे कॉलोनी के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात हुई।

 

 

अज्ञात व्यक्ति इन दोनों महिला के गले में से चेन झपट कर ले गया। इसी प्रकार भाजपा के नगर मंत्री और आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र राठौर की भी जेब कट गई। राठौर की जेब में से अज्ञात व्यक्ति पर्स निकाल लिया। पर्स में लगभग 5000 रुपए थे। यह घटना कथा के समापन के बाद हुई।

 

गौरतलब है कि शहर में विगत 7 दिनों से राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी की भागवत कथा चल रही थी। इसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे थे। अंतिम दिन श्रद्धालु की तादाद बढ़ गई। जिसका फायदा उठाते हुए चोर ने वारदात को अंजाम दिया।



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना