EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उप जिलाधिकारी व खनन अधिकारी ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    08 Feb 2023 22:33 PM



बाजपुर। अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम व खनन अधिकारी ने कोसी नदी क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को खनन होता नहीं मिला।

बुधवार को एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोसी नदी के खनन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन हो रहा है। जिसके बाद उन्होंने खनन अधिकारी दिनेश कुमार को साथ लेकर कोसी नदी के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोसी नदी के विभिन्न घाटों को जाकर देखा लेकिन मौके पर कोई भी खनन होता उन्हें नहीं मिला और न ही कोई खनन वाहन भी दिखाई दिया। ऐसे में प्रथम दृष्टया सूचना झूठी मिली थी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।


शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 151045804



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना