EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 10 संरक्षित प्रजाति के कछुए बरामद किए
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    08 Feb 2023 22:27 PM



दिनेशपुर। दिनेशपुर थाना पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 10 संरक्षित प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं। हालांकि तस्कर टीम को देखकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की मंगलवार देर शाम को एसआई डीएस बिष्ट पुलिसकर्मियों के साथ जाफरपुर मार्ग पर गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर ने गश्ती दल को बताया कि एक व्यक्ति बोरे में कछुआ भरकर कुछ देर में विजयनगर तिराहे पर पहुंचने वाला है। सूचना पर पुलिस ने विजयनगर तिराहे में घेराबंदी कर दी। इसी बीच विजयनगर की ओर से व्यक्ति कंधे में एक बोरी लादकर आते दिखा। पुलिस ने उसे रोका तो वह बोरी को फेंककर खेतों के रास्ते भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिसकर्मी कुलदीप शाह ने बताया कि भागने वाला व्यक्ति बसंतीपुर निवासी प्रकाश मंडल है। वह उसे अच्छी तरह से पहचानता है। बाद में बोरी को खोला गया तो उसमे 10 संरक्षित प्रजाति के कछुए थे। आरोपी के खिलाफ वन जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।


शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 151045804



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना