EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घराती व बराती भिड़े, दूल्हा व दुल्हन भी पिटे, आरोप- लड़की वाले पहले आकर मांग रहे थे खाना
  • 151118605 - DIKSHA PANDEY 0 0
    08 Feb 2023 21:06 PM



मुरादाबाद । लेनदेन और खाने को लेकर शुरू हुए विवाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंच गया। कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई है। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन पक्ष को शाम के समय बुलाया गया था, लेकिन दुल्हन पक्ष ज्यादा लोगों के साथ दोपहर के समय आ गया और खाना तैयार नहीं होने पर हंगामा किया। इसी बात से विवाद शुरू हुआ। जबकि दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दहेज देने के बाद भी दूल्हा पक्ष एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। मुरादाबाद के दलपतपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी हयातनगर निवासी युवक के साथ अक्तूबर 2022 में तय की थी। विवाह के लिए सात फरवरी की तारीख तय हुई थी। दुल्हन पक्ष ने हयातनगर आकर ही शादी करने की बात कही थी। इसके लिए एक मैरिज हॉल बुक कर लिया गया था। मंगलवार की दोपहर दो बजे दुल्हन पक्ष के लोग मैरिज हॉल पहुंच गए। इस दौरान उन्हें खाना तैयार नहीं मिला तो हंगामा हुआ। दूल्हा पक्ष का कहना है कि शाम को चार बजे बुलाया गया था। शाम का खाना ही तय हुआ था, इसलिए दोपहर में खाना तैयार नहीं किया गया था। आरोप है कि दुल्हन पक्ष से 150 लोग आना तय हुए थे, लेकिन वह समय से पहले आए और 200 लोग लेकर आए। हंगामा बढ़ा तो जिम्मेदार लोगों ने हंगामा शांत करा दिया। रात साढ़े नौ बजे जब घुडचढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान फिर से हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ने के साथ ही मारपीट हुई। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। हयातनगर थाने पहुंचकर दुल्हन पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में देर रात से बुधवार की दोपहर तक पंचायत हुई लेकिन समझौता नहीं हुआ। दुल्हन पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। दूल्हा और दुल्हन को भी पीटने का आरोप दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया है। वहीं थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Subscriber

187555

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश