EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पहले महिला आईपीएल के लिए होने वाली बोली में प्रदेश की पांच महिला खिलाड़ियों को किया गया शॉर्टलिस्ट
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    08 Feb 2023 11:51 AM



हिमाचल प्रदेश, जिला शिमला: मुंबई में 13 फरवरी को पहले महिला आईपीएल के लिए होने वाली बोली में हिमाचल प्रदेश की पांच महिला खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रदेश से 22 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल के लिए पंजीकरण करवाया था। इसमें पांच खिलाड़ियों हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, वसुवी फिस्टा, चित्रा जंवाल और सुष्मिता कुमारी को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 1,525 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल की ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। हिमाचल की पांच खिलाडियों का जगह मिली है। इसके अलावा हिमाचल के शिमला का रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने रेलवे से पंजीकरण किया था। ठाकुर ने रेलवे से पंजीकरण किया था। एचपीसीए से हरलीन दयोल ने 40 लाख रुपये के बेस प्राइज से पंजीकरण किया है। वह वर्तमान में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज में पंजीकरण किया है। वह भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों में वसुवी फिस्टा चित्रा जंबाल और सुष्मिता कुमारी ने दस लाख के बेस प्राइज से पंजीकरण करवाया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पहले महिला आईपीएल में खिलाड़ियों की ऑक्शन में प्रदेश पांच खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमे दो खिलाड़ी कैप्ड और तीन खिलाड़ी अनकैप्ड हैं।

रत्न चन्द स्टेट ब्यूरो चीफ (हि. प्र.) फ़ास्ट न्यूज इंडिया 151049876

 



Subscriber

187555

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश