EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अब कब होगा यूपी नगर निकाय चुनाव क्या अप्रैल-मई तक होने की संभावना
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 0 0
    28 Dec 2022 19:44 PM



लखनऊ. यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के हाईकोर्ट के फैसले पर राजनीतिक हलचल तेज है। ओबीसी आरक्षण को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष सरकार पर पिछड़ों का हक मारने का आरोप लगा रही हैं, तो वहीं यूपी सरकार बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव न कराने की बात कह रही है। वहीं यूपी निकाय चुनाव की तैयारी जुटे उम्मीदवारों को अब थोड़ा इंतजार करना होगा।

यूपी में निकाय चुनाव अब अप्रैल-मई तक टल सकते हैं। यूपी सरकार द्वारा आयोग बनाकर आरक्षण तय करने में समय लगेगा। इसके साथ ही यूपी सरकार फरवरी में ग्लोबल इंवेस्टर समिट और फरवरी-मार्च में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का भी पेंच फंस रहा है। ऐसे में माना जा रहा है यूपी में निकाय चुनाव अप्रैल या मई से पहले चुनाव कराना संभव नहीं है।

गौरतलब है कि, यूपी निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम फैसला सुनाते हुए ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने तत्काल निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि बिना ट्रिपल टेस्ट और शर्तों के ओबीसी आरक्षण तय नहीं किया जा सकता।



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे