वाराणसी चौबेपुर थाना क्षेत्र लोक चेतना समिति और सहयोग लखनऊ के संचालन में महिला चेतना समिति के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधियार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बनकट पंचायत भवन चौबेपुर थाने से रैली के साथ हुआ। रैली में महिला हिंसा विरोधी नारा और गीत के साथ सभी लोग सुभाष इंटर कालेज चौबेपुर में पहुंचे यहां रैली सभा में परिवर्तित हो गईं । कार्यक्रम में वक्ता के रुप में संस्था निदेशिका ने कहा कि आज जिस दुनिया में हम रहते हैं वह लिंग, जाति, जाति और धर्म के खिलाफ बहुत सारे विचारों और भेदभावों से विभाजित है। इस कठोरता का खामियाजा जो भुगत रहे हैं वो मासूम बच्चे , महिलाए और दलित हैं। इंसान अपनी जातीयता और रंग या लिंग की परवाह किए बिना समान व्यवहार का हकदार है लेकिन आजादी के इतने साल बाद भी महिलाओं की स्थिति में जितना परिवर्तन होना चाहिए नही हो पाया है । इसलिए लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है और संस्था इसके लिए निरंतर कार्य कर रही है कार्यक्रम में उपस्थिति चौबेपुर थाने की उपनिरीक्षक नेहा श्रीवास्तव ने महिलाओं और बच्चों के लिऐ सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्प लाइन की विस्तृत जानकारी दिया गया । कार्यक्रम का संचालन झूला और माला ने किया कार्यक्रम में चिरईगांव ब्लाक के बनकट, नरायणपुर, नरपतपुर, बराई, सोनबरसा, चुकहा, पनिहरी, गौरडीह, उमरहा, परनापुर और चौलापुर ब्लाक के गौरा उपरवार, बहादुरपुर, रामपुर, भगवानपुर, धौरहरा, बर्थराखुर्द, रौनखुर्द से 200 महिलाओं की भागीदारी रहीं।
लइक आफताब रिपोर्टिंग इंचार्ज चौबेपुर 151166686
