EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेडिकल कालेज के आरोपी डाक्टर को क्लीन चिट
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    24 Nov 2022 21:23 PM



जेआर की पिटाई में उकसाने का लगा था आरोप

मेडिकल कालेज की दो सदस्यीय टीम कर रही थी घटना की जांच

प्रतापगढ़। मेडिकल कालेज परिसर में जूनियर डाक्टर अंकित श्रीवास्तव की पिटाई के मामले में उकसाने के आरोप में फंसे कालेज के डाक्टर राहुल सैनी को घटना की जांच कर रही टीम ने क्लीन चिट दे दी है। टीम ने रिपोर्ट में लिखा है कि घटना के समय राहुल मौके वारदात पर नहीं थे। प्रिंसिपल ने जांच रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। बता दें कि डाक्टर अंकित श्रीवास्तव ने कोतवाली में अपने साथ हुई मारपीट की घटना की एफआईआर लिखवाई है। जिसमें उन्होंने वार्ड ब्वाय शिवदीप उर्फ गोरे शर्मा पर डंडे से पीटने और दस हजार रूपए की रंगदारी मांगने और डाक्टर राहुल सैनी पर मारने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दोनों की खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी में लगी थी। इसी बीच पता चला कि राहुल सैनी को इस केस में फर्जी फंसाया गया है। मामले की जांच के लिए प्रिंसिपल डॉ आर्य देशदीपक ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी थी। पता चला है कि टीम ने जांच पूरी कर ली है। उसने अपनी रिपोर्ट प्रिंसिपल को सौंप दी है। इस बारे में प्रिंसिपल का कहना है कि घटना की जांच कर रही टीम ने रिपोर्ट भेजी है। जिसमें उसने आरोपी डाक्टर राहुल सैनी को क्लीन चिट दी है। राहुल घटना के समय वहां नहीं थे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई कर रहे मेडिकल के छात्रों ने भी राहुल की मौजूदगी को इंकार किया है। रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई है। विशाल रावत ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना