EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोकशी और हत्या के प्रयास मामले में वांटेड अभियुक्त 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के गिरफ्तार
  • 151106957 - RAKESH 0 0
    24 Nov 2022 18:44 PM



 जौनपुर शाहगंज कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अपराधी खुटहन थाना क्षेत्र का रहने वाला है और गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने में दर्ज गोकशी और हत्या के प्रयास मामले में वांटेड था । गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया गया । गुरुवार को युवक को एनडीपीएस एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया गया ।

प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बुधवार रात वो अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे । तभी दादर पुल के पास एक संदिग्ध दिखाई पड़ा । उसे हिरासत में ले लिया गया । पकड़े गए युवक के पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार युवक बृजेश यादव उर्फ बादल यादव पुत्र त्रिलोकी यादव खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव का रहने वाला है । बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और चालान न्यायालय भेज दिया गया ।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने में इसी साल दर्ज हत्या के प्रयास और गोकशी के एक मामले में वांछित चल रहा था । उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से अपराधियों पर अंकुश लगेगा ।



Subscriber

188817

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक