अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नादौन में सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत, दो घायल
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    24 Nov 2022 18:22 PM

जिला हमीरपुर: नगर पंचायत नादौन के बस अड्डे के निकट बुधवार को ज्वालामुखी मार्ग पर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को परिजन होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जबकि दूसरा घायल नादौन अस्पताल में उपचाराधीन है। नादौन बस अड्डे से कुछ ही मीटर दूर एक लोड टिपर ज्वालामुखी की ओर से नादौन की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि उसे गलत दिशा से ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। स्कूटी चालक अजय कुमार पुत्र जयचंद निवासी गांव डोडरु, संदीप कुमार पुत्र रतन चंद निवासी गांव मंगली गूग्गा, अश्वनी निवासी मझीण स्कूटी पर सवार होकर नादौन की ओर आ रहे थे कि आगे चल रहे टिपर से जब वे गलत दिशा से ओवरटेक करने लगे तो टिपर के पिछले टायर से टकरा गए और नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां सिर में गहरी चोट आने के कारण अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि संदीप कुमार की दाईं टांग में गंभीर चोट के कारण परिजन उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। वहीं, अश्वनी को मामूली चोटें आई हैं। जिसे नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक अजय कुमार ने कुछ समय पूर्व ही यह नई स्कूटी ली थी। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। उधर, एसएचओ नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के असल कारणों की जांच चल रही है।

रत्न चन्द स्टेट ब्यूरो चीफ (हि. प्र.) फ़ास्ट न्यूज इंडिया 151049876

Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail