EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नागिन डांस करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लगा एक साल का बैन
  • 151118605 - DIKSHA PANDEY 0 0
    24 Nov 2022 13:26 PM



श्रीलंका । श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने पर एक साल का बैन लगाया है। इसके साथ ही उन पर 50 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग चार लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। चमिका करुणारत्ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उनके ऊपर अनुशासन तोड़ने के आरोप लगे थे। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। जांच समिति ने करुणारत्ने को दोषी पाया। इसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। करुणारत्ने ने अनुशासन से जुड़े कई नियम तोड़े हैं। जांच में उनके ऊपर लगाए गए सभी दोष सही पाए गए हैं।  इस मामले पर बयान जारी करते हुए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया "करुणारत्ने ने जिन नियमों का उल्लंघन किया है। उसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, जांच पैनल ने अपनी रिपोर्ट में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति से उन्हें कड़ी चेतावनी देने और एक ऐसी सजा देने की सिफारिश की है जिसका उनके करियर पर ज्यादा प्रभाव न पड़े। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वह दूसरी बार नियमों का उल्लंघन करने से बचें।"  "जांच पैनल की रिपोर्ट और सिफारिशों के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति ने करुणारत्ने के क्रिकेट के सभी रूपों में भाग लेने से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है, और उन्हें एक साल की अवधि के लिए निलंबित किया जाएगा।" करुणारत्ने ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में सात मैचों में तीन विकेट लिए। साथ ही बल्लेबाजी का मौका मिलने पर भी प्रभावित किया था। एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद उन्होंने जमकर नागिन डांस किया था। इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वह काफी चर्चा में रहे थे। करुणारत्ने से पहले श्रीलंका के बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका काफी विवादों में रहे थे। उन पर ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। इस मामले पर सुनवाई चल रही है। हालांकि, फिलहाल गुणतिलका को जमानत मिल गई है।



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना