EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोदड़िया सिद्ध मन्दिर भ्याड़ में चल रही भागवत कथा का समापन
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    22 Nov 2022 17:54 PM



जिला हमीरपुर: उपमंडल भोरंज के तहत गोदड़िया सिद्ध मन्दिर भ्याड़ में चल रही भागवत कथा का समापन हो गया। हर साल की तरह बाबा रामदास की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर भागवत कथा वाचक पंडित मुकेश शर्मा सौटा वाले के द्वारा किया गया। कथा में पंडित जी ने वहीं वाचक ने रामेश्वर धाम के बारे मे भी वर्णन किया उन्होंने बताया कि जो पुण्य आपको रामेश्वर धाम में मिलेगा वो आप यहाँ गोदड़िया सिद्ध मन्दिर भ्याड़ में भी पा सकते हैं यहाँ पर पिछले वर्ष ही रामेश्वर मंदिर का निर्माण किया गया है। बाबा सरताज गिरी जी महाराज ने बताया कि बाबा रामदास जी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर हर वर्ष कथा का आयोजन इलाका वासियों के सहयोग से किया जाता है। कथा के अंतिम दिन पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कथा के अंतिम दिन  कथा वाचक पंडित मुकेश शर्माभगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं की महिमा एवं उनका सार बताते हुए कहा कि प्रभु अपनी टोली के साथ मिलकर गोपियों के घरों से माखन चुराया करते थे। यदि प्रभु माखन चुराने की लीला करते थे तो समाज में इसको सही अर्थों में न लेते हुए कहा जाता है कि अगर प्रभु चोरी करते थे तो हम भी क्यों न करें, हम उनकी बराबरी करते हैं। पर सवाल यह है कि अगर प्रभु ऐसा करते थे तो प्रभु ने तो गोवर्धन पर्वत को भी अपनी छोटी उंगली पर उठाया था तो हम क्या ऐसा कर सकते हैं। और रही बात माखन चोरी की तो उन्होंने माखन चोरी कर यह शिक्षा दी के जो भी गोपी के भीतर में अहंकार छुपा है वह खत्म हो जाए। वह हमारे भीतर छिपे विकारों की चोरी कर हमें सही मायने में एक भक्त बनाना चाहते हैं। भगवान श्री कृष्ण हमारी मैं को खत्म कर हमें प्रेम भाव से भरना चाहते थे तभी वह ऐसी लीलाएं करते थे। इसीलिए हम प्रभु की बराबरी कभी नहीं कर सकते। हम उन्हें केवल ब्रह्म ज्ञान के द्वारा ही समझ सकते हैं।

रत्न चन्द स्टेट ब्यूरो चीफ (हि. प्र.) फ़ास्ट न्यूज इंडिया 151049876

 



Subscriber

188699

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना