बुंदेलखंड यूपी ललितपुर महरौनी सिलावन, कृषि विभाग द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। संगोष्ठी में किसानों को जैविक खेती के तरीके बताए गए। और बताया गया कि जैविक खेती करने से कई प्रकार के लाभ किसानों को होते हैं। किसानों की आय इससे लगातार बढ़ती है ।और किसानों को उत्पादन में बढ़ोतरी मिलती है। साथ ही किसानों को पशु विभाग द्वारा पशुओं से संबंधित रोगों की महत्वपूर्ण जानकारियां पशु चिकित्सा अधिकारी सिलावन द्वारा दी गई इसके बाद किसानों को मिनी किट का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा नेता राघव पटेरिया, दीपक तिवारी, महरौनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, पशु चिकित्सा अधिकारी सिलावन, कृषि विभाग के समस्त अधिकारी, राहुल चौबे खजुरिया, प्रदीप चौबे जरया व अनेक किसान उपस्थित रहे।