EPaper SignIn

व्यापारी महोत्सव पर गायिका प्रांजल कर रही शिरकत
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 0



पयागरप्र।आज व्यापारी महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन रविवार 25 सितंबर शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक एनसीआर स्पंदन ग्राउंड, सूबेदारगंज में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कादिर द्वारा बताया गया कि व्यापारी महोत्सव 2022 में प्रयागराज के समस्त व्यापारियों को एकजुट कर ऑनलाइन व्यापार, ई-कॉमर्स कंपनियों का सकारात्मक सोच के साथ ई-कॉमर्स के दुष्प्रभाव, जीएसटी व व्यापारियों की समस्या के संदर्भ में एक व्यापारी परिचर्चा व सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ व्यापारी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रयागराज के समस्त व्यापार मंडल के सम्मानित पदाधिकारीगण एकत्रित होकर इस परिचर्चा में भाग लेंगे। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल दुबे, इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश केसरवानी, बसंत लाल आजाद, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश गोयल, शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशांत केसरवानी, कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, अखिल भारतीय व्यापार सुरक्षा मंच के अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल समेत समस्त व्यापारी संगठन उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ फूलपुर की माननीय सांसद केसरी देवी पटेल के कर कमलों द्वारा सायं 6:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न होगा। उसके उपरांत 6:30 बजे सम्मान समारोह, सायं 7:00 बजे मस्त कलंदर बैंड द्वारा भव्य प्रस्तुति, इलाहाबाद डांस ग्रुप द्वारा डांस की प्रस्तुति, सायं 7:30 बजे हरियाणा की मॉडल, एक्ट्रेस व डांसर इंडिया सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रांजल दहिया का लाइव कंसर्ट सायं 7:30 से 9:30 बजे तक, 9:30 भव्य आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यह कार्यक्रम प्री रिचार्ज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम डी स्क्वायर द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हिमांशु निक्की गुप्ता द्वारा दी गई । रिपोर्ट मनोज सिंह स्टेट ब्यूरो चीफ यूपी सेन्ट्रल


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात