प्रयागराज: आज यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर शुभम शुक्ला की नियुक्ति की गई है। एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को जारी एक पत्र में शुभम को सोशल मीडिया सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शाहनवाज़ असलम को स्टेट कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर जिला शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ द्वारा बधाई देने वालो का ताँता उनके आवास पर लगा रहा। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की दोनो नेताओं को प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी बनाये जाने पर जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
स्वागत करने वालो में: अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, विवेक पाण्डेय, राकेश पटेल, मो०हसीन, सौरभ चौधरी, मनोज पासी, रईस अहमद, दिवाकर भारतीय सहित आदि लोगो ने बधाई दी। रिपोर्ट मनोज सिंह स्टेट ब्यूरो चीफ यूपी सेन्ट्रल