आगरा । गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश से थाना पिढौरा के गांव बलाई स्थित यमुना नदी पर बने पक्के पुल की सड़क धस गई। जिससे सड़क मार्ग सडक मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और फिरोजाबाद आगरा को जोड़ने वाले पिढ़ौरा क्षेत्र बलाई स्थित पुल पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से बंद हो गया है। जिससे फिरोजाबाद व आगरा के आने आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन पिनाहट में हुई लगातार मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को आगरा और फिरोजाबाद दोनों जिलों की सीमा को जोड़ने वाले पिढ़ौरा के बलाई स्थित पुल की सड़क धसक गई । जिससे पिढ़ौरा से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद पुल पर आने वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दूरी व समय दोनों की होती है बचत, रोजाना इस पुल से होकर गुजरते हैं सैकड़ों वाहन
यदि बाह,जैतपुर,अंबाह और मुरैना के दुपहिया व चार पहिया वाहन चालक पिढ़ौरा के बलाई स्थित पुल से फिरोजाबाद जाना चाहें तो उन्हें समय के साथ साथ शारीरिक,मानसिक व धन की भी बचत होती है।वहीं यदि फतेहाबाद होकर फिरोजाबाद जाना चाहे तो इसके लिए समय के साथ साथ शारीरिक,मानसिक व पैसे भी अधिक खर्च होते हैं। बलाई पुल से होकर आने जाने वाले यात्रियों को करीब 20 किलोमीटर दूरी कम तय करनी पड़ती है। कम दूरी के चलते बाह,जैतपुर के अधिकतर वाहन चालक इसी रास्ते से होकर फिरोजाबाद की सीमा में प्रवेश कर शिकोहाबाद, जसराना,सिरसागंज एटा, पहुंच जाते है। इसी तरह फिरोजाबाद के वाहन चालक भी बाह जैतपुर और अम्बाह,मुरैना तक आने के लिए इसी पुल का प्रयोग करते हैं। और रोजाना सैकड़ों वाहन इसी पुल से होकर गुजरते हैं।
बलाई के यमुना नदी पर फिरोजाबाद कई ओर जाने वाला पुल गुरुवार रात बारिस के कटाने से पुल के पहुच मार्ग की सडक पानी से हुऐ कटान से धंस गयी।जिससे मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जिससे पुलिस को इस पुल पर भारी वाहनो का आवागमन रोकना पडा।जो शुक्रवार को भी दिनभर रुका रहा। कांकरखेडा निवासी प्रमोद के घर की दीवार गुरुवार शाम करीब पांच बजे पलट गयी।जिससे पास खेल रहै बच्ची काव्या घायल हो गयी।वही बाहर बंधी भैस का पैर टूट गया।पीड़ित ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की। आगरा संवाददाता राम निवास 151112186