EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जेसीआई शाहगंज सिटी ने बसंती देवी आईटीआई में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया
  • 151106957 - RAKESH 0 0
    22 Sep 2022 20:56 PM



यूपी जौनपुर। शाहगंज नगर में गुरुवार को डिसीजन मेकिंग विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया । सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने बसंती देवी आईटीआई में उक्त प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया, जहां प्रोविजनल जोन ट्रेनर रविकांत जायसवाल ने विद्यार्थियों को सही समय पर सही फैसले लेने का महत्व और तरीका बताया ।

अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि जेसीआई का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व का विकास करना है । उन्होंने बताया कि फ्यूचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को तमाम विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर जानकारी दी जाती है । इसी कड़ी में गुरुवार को बसंती देवी आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए डिसीजन मेकिंग पर ट्रेनिंग आयोजित की गई । करीब दो घंटे तक चले प्रशिक्षण सत्र में प्रोविजनल जोन ट्रेनर रविकांत जायसवाल से विद्यार्थियों ने जाना कि कामयाबी के लिए सही समय पर सही फैसले लेना कितना जरूरी है और फैसले लेने के पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्रा ने कहा कि उक्त प्रशिक्षण सत्र से विद्यार्थियों को उनके करियर के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी । धन्यवाद ज्ञापन सचिव हिमांशु गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रविंद्र दुबे, आशीष प्रीतम, धीरज जायसवाल, अश्विनी यादव, दीपक सिंह, आलोक गुप्ता समेत संस्थान के तमाम शिक्षक और स्टाफ आदि मौजूद रहे ।



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना