EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्राचीन सीता कुंड के सुन्दरीकरण को केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन
  • 151169694 - RAHUL SINGH 0 0
    21 Sep 2022 18:13 PM



घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय तहसील अन्तर्गत नगर के वाराणसी गोरखपुर फोरलेन के किनारे स्थित प्राचीन सीता कुंड पोखरे व सती माता के स्थान को सुंदरीकरण कराने के लिये भाजपा नेता व समाजसेवी मनोज जायसवाल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक को दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में पत्रक सौंपकर इसका कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।

स्थानीय तहसील अन्तर्गत नगर के तहसील मुख्यालय के ठीक सामने वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दो एकड़ भूमि में फैला प्राचीन सीता कुंड पोखरा आज पूरी तरह से बदहाल है और इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाजसेवी मनोज जायवाल ने इसके लिये कदम बढाते हुए प्राचीन पोखरे व सती माता के स्थान का सुंदरीकरण व कायाकल्प के लिये केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक को पत्रक सौंपकर कार्य कराने की मांग की है। श्री जायसवाल ने पत्र में बताया है कि हजारों वर्ष पहले राजा नहुष द्वारा निर्मित तालाब व इससे सटे सती माता का प्राचीन स्थान जीर्ण शीर्ण अवस्था में पडा हुआ है और पोखरे में जलकुंभी का कब्जा है जिससे इसमें जहरीले जीव जंतुओं का बसेरा हो गया है जिसको सुन्दरीकरण कराकर प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित कराया जाना अति आवश्यक है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में जल्द कार्य योजना तैयार कराने का आश्वासन दिया है।

 



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना