EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाढ़ और आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल 240 रुपये लीटर के करीब पहुंचा, फिर भी भारत से है सस्ता
  • 151169694 - RAHUL SINGH 0 0
    21 Sep 2022 11:14 AM



बाढ़ और महंगाई से तबाह पाकिस्तान के नागरिकों पर अब महंगे पेट्रोल की मार पड़ी है।  शहबाज शरीफ की सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को एक और झटका देते हुए बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 1.45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके साथ नई संशोधित पेट्रोल दरें पड़ोसी देश में 235.98 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 237.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हलांकि डीजल की कीमत 4.26 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया गया है। 

भारत से फिर भी सस्ता है पेट्रोल

पेट्रोल के रेट में इस बढ़ोतरी के बावजूद यहां तेल भारत से सस्ता है। भारती रुपये में पाकिस्ता में पेट्रोल की कीमत केवल 78.87 रुपये पड़ेगी, जो पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता (भारत में) मिल रहे पेट्रोल के रेट से करीब 5.23 रुपये सस्ता है।बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों के नए रेट

पेट्रोल: 237.43 रुपये/लीटर

डीजल: 247.43 रुपये/लीटर

मिट्टी का तेल: 202.02 रुपये/लीटर

हल्का डीजल तेल: 197.28 रुपये/लीटर

पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विनिमय दर में बदलाव के कारण है। बता दें पाकिस्तान एक भीषण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है। इसमें लगभग 1,500 लोग मारे गए हैं और लगभग 3 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।



Subscriber

188596

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना