नई दिल्ली PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब नई दिल्‍ली दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी नई दिल्ली Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग नई दिल्ली अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क नई दिल्ली गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य नई दिल्ली Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स दिल्ली World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज जबलपुर प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला नई दिल्‍ली Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी
EPaper SignIn
नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी    

लंपी रोग से 57 हजार गायों की मौत, 11 लाख गौवंश संक्रमित
  • 151118605 - DIKSHA PANDEY 0

जयपुर,राजस्थान विधानसभा के अंदर और बाहर मंगलवार को गायों फैल रहे लंपी चर्म रोग के मुददे पर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने सरकार द्वारा लंपी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास और वर्तमान स्थिति के बारे में बताया।

प्रदेश के 33 में से 32 जिलों में लंपी रोग

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 33 में से 32 जिलों में लंपी रोग फैल चुका है। केंद्र सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंपी अब हिरण और भैंसों में भी आ गया है। हरियाणा में कई भैंस संक्रमित मिली है।

राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

वहीं भाजपा के विधायकों ने सरकार के प्रयासों को नाकाफी बताते हुए सदन से बहिर्गमन किया। भाजपा विधायकों ने बीमारी का पता चलने के बाद भी सरकार सोती रही। कांग्रेस, निर्दलीय और माकपा विधायकों ने लंपी रोग को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की।

निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक कोष से लंपी के दवाओं एवं इंजेक्शन की खरीद की अनुमति दी है। उसी तरह केंद्र सरकार को सांसद कोष का उपयोग करने की अनुमति देनी चाहिए।

उधर भाजपा ने लंपी रोग,बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय के बाहर सभा करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की अगुवाई में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया। हालांकि पुलिस ने बेरिकेडिंग कर के उन्हे विधानसभा से पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भाजपा नेताओं की धक्का-मुक्की हुई। पूनिया नीचे गिर गए। इसके बाद पुलिसकर्मी भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर बनीपार्क थाने ले गए। जहां से कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

पशु बीमा शुरू करने के प्रयास

कटारिया ने कहा कि सरकार ने टीकाकरण की गति बढ़ा दी है। लंपी पर नियंत्रण मानसून की विदाई के साथ करने को लेकर काम हो रहा है। लंपी का नया वैरिंयंट आने की बात सामने आई है। यह चिंता की बात है। पशु बीमा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रवासी राजस्थानियों ने लंपी से मुकाबले के लिए पैसा भेजा है। केंद्र सरकार ने हमें गोट पाक्स वैक्सीन दिलवाई है। गोट पाक्स बनाने वाली कंपनी ने राज्य सरकार को वैक्सीन देने से मना कर दिया था। इस पर केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने हस्तक्षेप कर वैक्सीन दिलवाई है। प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया,उप नेता राजेंद्र राठौड़ के साथ ही कांग्रेस के हरीश मीणा ने भी सरकार को इस मुददे पर घेरा।

भाजपा का उग्र प्रदर्शन

पूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है। 2023 में कांग्रेस पार्टी स्थाई श्राद्ध हो जाएगा। देश और प्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने का वादा कर के सत्ता में आई अशोक गहलोत सरकार ने अब तक कर्ज माफ नहीं किया। कई किसानों ने आत्महत्या कर ली। गहलोत सरकार गायों की हत्यारी है। उन्होंने कहा कि जिन पशुपालकों की गायों की मौत हुई है, उन सभी को 50-50 हज़ार रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा गौवंश संक्रमित हो चुका है। करीब 57 हजार गायों की मौत हुई है। 

Subscriber

173829

No. of Visitors

FastMail