EPaper SignIn

बंगाल में डेंगू ने बदला रूप, खतरनाक डेन-थ्री के वैरिएंट्स ने बढ़ायी चिंता
  • 151118605 - DIKSHA PANDEY 0



कोलकाता, बंगाल में डेंगू का स्वरूप बदल रहा है। इससे राज्य सरकार व कोलकाता निगम के साथ डाक्टरों की चिंता बढ़ गई है। डेंगू से पीड़ित मरीजों में देखा जा रहा है कि प्लेटलेट्स ठीक है, लेकिन कोरोना की तरह ही आक्सीजन का लेवल घट रहा है। कोलकाता से डेंगू के 50 मरीजों के नमूने की जांच के लिए आइसीएमआर-एनआइएसइडी भेजे गए थे। उनमें से 35 में खतरनाक डेन-थ्री के वैरिएंट्स पाए गए है।

कोलकाता नगर निगम की बढ़ी चिंता

उस रिपोर्ट को देखकर कोलकाता नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किया है और लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। इस बीच कोलकाता के मेयर व राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने भी शुक्रवार को कहा, डेंगू का स्वरूप बदल गया है। कोविड की तरह ही इसमें भी आक्सीजन का लेवल गिर रहा है, जबकि डेंगू में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं और प्लेटलेट्स देने से यह फिर से बढ़ जाता है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि आक्सीजन का स्तर भी कम हो रहा है।

सिंगापुर में डेन-थ्री प्रजातियां

एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका आक्सीजन स्तर नीचे जा रहा है। हकीम ने कहा कि सबसे पहले सिंगापुर में डेन-थ्री प्रजातियां पाई गई। भारत में पहली बार इसका मामला आया है। उन्होंने इस दौरान डेन-थ्री संक्रमण में किस प्रोटोकाल का पालन किया जाना चाहिए, इस पर केंद्र से दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि हम स्वास्थ्य मंत्रालय को पहले ही इसकी सूचना दे चुके हैं, लेकिन किस प्रोटोकाल का पालन किया जाना चाहिए अभी तक इसकी जानकारी केंद्र द्वारा नहीं दी गई है। मेयर हकीम ने इसके साथ ही दावा किया कि सिंगापुर की तुलना में कोलकाता में डेंगू के मामले कम हैं।

डेन-थ्री प्रजाति के डेंगू से निपटने की शुरू हुई तैयारी

बता दें कि राजधानी कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच मरीजों में डेन-थ्री प्रजाति के खतरनाक वैरिएंट्स पाए जाने के बाद कोलकाता व हावड़ा नगर निगम समेत उत्तरपारा, राजपुर- सोनारपुर, बैरकपुर आदि नगर पालिकाओं ने भी इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। खासकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 इसके लिए इन पालिकाओं में जांच टीम भी गठित की गई है। अधिकारी यह देख रहे हैं कि कहां पानी जमा हुआ है, कहां नालियां साफ नहीं हुई हैं आदि। इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया था कि इस सप्ताह राज्य में दो हजार 798 लोग नए डेंगू से पीड़ित हुए हैं। राज्य में डेंगू के मामलों की संख्या 11 हजार के करीब है। कोलकाता, हावड़ा व उत्तर 24 परगना जिला डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

 

 


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात