EPaper SignIn

छात्रों छात्राओं ने केनवास पर उकेरी तिरंगें की कलाकृति
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0



कासगंज। शहर के बीएस डायनामिक एकेडमी स्कूल में छात्र छात्राओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं में विभिन्न गतिविधियों द्वारा देश के प्रति समर्पण तथा प्रेम की अभिव्यक्ति की। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित पोस्टर मेकिग, कविता उच्चारण, देशभक्ति गीत, पेपर फ्लावर, ट्रायकलर बैज, ट्रायकलर फ्लैग, मेकिग आदि गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेकों देशभक्तों के बलिदान के उपरांत मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा भारत सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण विश्वगुरु माना जाता है। इसलिए आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत को विश्वगुरु बनाए रखने में हम सदैव तत्पर रहेंगे। अंत में उन्होंने देशभक्तों तथा शहीदों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमें देश के प्रति वफादार रहने तथा भारत मां से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है।प्रबन्धक मधुर पुंढीर ने बताया आजादी का महोत्सव देश के सभी नागरिक के लिए इतना महत्वपूर्ण है कि उन्हें हम कुछ शब्दों में बयान नहीं कर सकते। भारत दशकों से ब्रिटिश शासन के अधीन था। उस दौरान अंग्रेजों के अत्याचार समय के साथ बढ़ते चले जा रहे थे। बाल गंगाधर तिलक, शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी, सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मी बाई और सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में, भारत के नागरिको ने एकजुट होकर अपनी आजादी के लिए संघर्ष किया। स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व द्वारा बहुत से आंदोलनों, स्वतंत्रता संग्रामों की शुरुआत की गई। इन आंदोलनों के कारण कई लोगों को अपने प्राणों की आहुती देनी पड़ी तो कईयों को जेल जाना पड़ा, हालांकि, फिर भी लोगों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने की अपनी इस भावना को नहीं छोड़ा। स्वतंत्रता दिवस पर हमें उनके उन बलिदानों की याद दिलाता है और हमारे देश के नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखता है।इस अवसर  पर प्रथम चौहान,ओम पुंढीर,श्रेयांश,तृप्ति,वंशिका,रितिक,साँझ, तनिष्का प्रियंका,साक्षी, लक्ष्य,निष्ठा,शौर्य, कृति आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात