यूपी कासगंज। तुलसी जन्मभूमि शूकर क्षेत्र सोरों में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों विद्वानों से मुलाकात कर महाकवि गोस्वामी तुलसी जन्मस्थान की लड़ाई अंतिम क्षण तक लड़ने का निर्णय लिया गया।वार्ता के दौरान अखंड आर्य वर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि महाकवि गोस्वामी तुलसीदास देश में ही नहीं विदेशों में भी पूजनीय है,बस हम मानवीय दृष्टि से माने जाते हैं और इनके जन्म स्थान के विवाद से हजारों श्रद्धालुओं के मन को ठेस पहुंची है।उन्होंने बताया कि तुलसी जन्म स्थान के संबंध में राजनैतिक, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,प्रिंट मीडिया, बुद्धिजीवी वर्ग अधिवक्ता वर्ग व अन्य देश की बनी संस्थाओं के निदेशकों से मिलकर इस लड़ाई को धार दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन, जिले के समस्त विधायक गण, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद,भाजपा जिला कार्यकारिणी से मिलकर तुलसी जन्म स्थान के संबंध में पत्रो को लिया जाएगा और मुख्यमंत्री तक भेजा जायेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि तुलसी का विवाद को राज्य सरकार द्वारा अनजाने में जो तूल दिया गया है। हम सभी राज्य सरकार के समक्ष अपना मजबूत पक्ष रखेंगे इसके लिए हमें सभी राजनैतिक, सामाजिक कई बड़ी संस्थाओं से सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। हम इसकी मजबूत फाइल बनाकर माननीय मुख्यमंत्री को शीघ्र ही सौंपेंगे उन्होंने बताया कि तुलसी जन्म स्थान के विवाद को हम सभी मिलकर निर्णायक रूप देंगे चाहे इसके लिए हमें कानून का सहारा ही क्यों ना लेना पड़े।इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेश पाठक ने बताया कि अगर इसके लिए लखनऊ और दिल्ली धरने से लेकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन धर्म संसद का भी आयोजन करना पड़ा तो तुलसी जन्मभूमि के बाशिंदे पीछे नहीं हटेंगे।
बैठक के दौरान सीताराम तिवारी, कपिल पंडित, श्याम दीक्षित, रोहित तिवारी, रामदास विश्वकर्मा, विवेक दीक्षित, सचिन उपाध्याय, अतुल तन्मय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।