कासगंज । अमाँपुर क्षेत्र में विद्युत करंट की चपेट में आई महिला हालत गंभीर हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
घटना का शिकार ग्राम नगला यादकरन निवासी मोहर सिंह की 27 वर्षीय पत्नी ममतेश हुई है। वह अपने घरेलू काम में जुटी हुई थी। दोपहर को खूंटी पर विद्युत के तार माध्यम से लोहे की सेफ में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसकी चपेट में महिला आ गई और उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों के बीच महिला की मौत पर कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी रामसिया मौर्य ने बताया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।