EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

बस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की हुई मौत
  • 151107572 - AKHILESH SOLANKI 0

यूपी के जनपद बदायूं बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी के नजदीक मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय अवजल और उसके 48 वर्षीय पिता विजय सिंह की मौत हो गई। हादसे में दो छात्राएं भी घायल हुईं हैं। उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
हादसा मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। उस वक्त कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी निवासी अवजल यादव (14) और उसका पिता विजय सिंह उर्फ पप्पू (48) बाइक से गांव लौट रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक विजय सिंह सुबह अपने बेटे अवजल को लेकर मदनलाल इंटर कॉलेज में उसका कक्षा नौ में दाखिला कराने आया था। दाखिला कराने के बाद वह घर लौट रहे थे। उस वक्त विजय सिंह हेलमेट लगाए था। उनके बराबर में ही साइकिल से पनौड़ी निवासी काजल (13) पुत्री राकेश और रितु (12) पुत्री जितेंद्र जा रहीं थीं। उनकी उस समय स्कूल में छुट्टी हुई थी।
बताते हैं कि चारों लोग मदनजुड़ी गांव के नजदीक पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही निजी बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार थी जिस कारण ड्राइवर उसे नियंत्रित नहीं कर सका। ऐसे में बस चारों लोगों को चपेट में लेकर सडक़ किनारे जाकर पलट गई। उसका ड्राइवर बस से निकलकर भाग गया। इस हादसे में अवजल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय सिंह को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों छात्राओं को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बस दिल्ली से लौट रही थी। उसमें कुछ लोग भी सवार थे। उनके भी मामूली चोटें आईं हैं। वे मौके से ही चले गए। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
इन्सेट…
दो भाइयों में छोटा था अवजल
ग्राम पनौड़ी निवासी विजय सिंह खेतीबाड़ी करता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें अवजल सबसे छोटा था। उसकी सबसे बड़ी बेटी सुमन है। वह इंटर परीक्षा में पास हुई है जबकि उससे छोटा बेटा सत्यभान है। पिता-पुत्र की मौत से परिवार वाले बदहवास हैं।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail